मसाला माइक्रोनी रेसिपी

Macaroni Recipe



यह भारत का स्ट्रीट फूड नहीं है। फिर भी यहां इसके चटोरे कम नहीं है। 

अब यह भारत में भी बहुत लोकप्रिय स्ट्रीट फूड हो चुका है।

आप लोगों में काफी लोगों को नहीं पता होगा कि माइक्रोनी कैसे बनती है, यह उबालकर फ्राई करके बनाया जाने वाला व्यंजन खाने में बहुत ही टेस्टी और चटपटा लगता है। 


बाजार में यह आसानी से मिलता है परंतु उसमें साफ सफाई का कुछ खास ध्यान नहीं रखा जाता है। आप इसे घर पर ही आसानी से बना सकते हैं। 


आप इसमें कुछ वेजिटेबल जैसे कि सोयाबीन, पत्ता गोभी, गाजर, गोभी, बींस, शिमला मिर्च के साथ भी बना सकते हैं। 


यह खाने में  चटपटा और वेजिटेबल डालकर घर में बनाने से यह हेल्दी फूड भी हो जाता है। 

इसे आप घर पर ही अपने बच्चों के लिए, उनके टिफिन में कुछ अलग पैक करने के लिए बना सकते हैं। 

इसे मीठी और तीखी सॉस के साथ भी खाया जा सकता है। इसे किसी भी सॉफ्ट ड्रिंक के साथ भी ले सकते हैं और नाश्ते में भी ले सकते हैं। 


अब हम आपको 
इसे बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं


आवश्यक सामग्री


  • माइक्रोनी - 250 ग्राम दो कटोरी
  • प्याज - एक बारीक कटा हुआ
  • अदरक - एक छोटा पीस
  • लहसुन - 2-3 कली 
  • टमाटर - दो कटे हुए
  • शिमलामिर्च - 1 कटा हुआ 
  • सोया सॉस - एक चम्मच
  • हरी मिर्च - चार से पांच कटी हुई 
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - एक चम्मच 
  • पास्ता मसाला - एक चम्मच
  • नमक - स्वाद अनुसार 
  • तेल दो चम्मच 
  • हरा धनिया कटा हुआ


माइक्रोनी बनाने की विधि


  • एक बर्तन में माइक्रोनी को धो लें और इसमें आधा लीटर पानी डाल दें। 

  • अब इसमें आधा चम्मच नमक और आधा चम्मच तेल डालकर उबालें, इसको 10 से 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालकर इसे सावधानीपूर्वक छान लें

  • अब इस पर ठंडा पानी डालकर उसे फिर से छान लें और एक पैन में तेल गरम करें।  

  • इसे मीडियम आज पर रखकर इस में प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर पकाएं।

  • अब इसमें सारे मसाले लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पास्ता मसाला मिलाएंगे। 

  • अब मसाले में उबला हुआ माइक्रोनी डाल देंगे और इसमें सोया सॉस और नमक मिलाकर इसे हल्के हाथों से चलाते हुए पकाएं। 

  • अब इसमें हरा धनिया डालकर 1 मिनट तक पका लें, अब आपकी रेसिपी गरमागरम परोसने के लिए तैयार है।

Macaroni Pasta Recipe




दोस्तों यह शाम के नाश्ते में बनाने के लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने में भी बहुत कम समय लगता है। 

इसे बनाने में लगभग 15 से 20 मिनट लगते हैं। आप इसे घर पर जरूर ट्राई करें। 

इसमें पास्ता मसाला की जगह मैगी मसाला भी इस्तेमाल कर सकते हैं या कोई भी मसाला ले सकते हैं। खाने में भी यह नरम और चटपटा होता हैं। 


नोट

  • इसे उबलते समय थोड़ा सा तेल डालने से यह आपस में चिपकती नहीं है और अलग अलग रहती है।

  • इसे उबाल कर इस में ठंडा पानी डालने से यह गलता नहीं है।

  • मैगी के शौकीन लोगों के लिए इसमें मैगी मसाला डालकर बनाने से इसमें मैगी का टेस्ट आता है।

  • इसमें सोया सॉस डालने से इसका कलर अच्छा आता है और यह बाजार जैसी दिखती है।

  • आप इसमें शिमला मिर्च की जगह पत्ता गोभी, गाजर, बींस और सोयाबीन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।