Carrot Halwa Recipe 



Gajar Ka Halwa



गाजर का हलवा नाम तो सुना ही होगा और खाया भी होगा। दोस्तों भारतीयों के लिए यह बहुत ही मनभावक व्यंजन है।

यह हलवा सभी को बहुत पसंद होता है। यह हलवा भारत में विभिन्न प्रकार के उत्सवों और त्यौहारों में बनाया जाता है।

दोस्तों यह हलवा सर्दियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 

गाजर सर्दियों के मौसम में आती है इसलिए यह सर्दियों में ही खाने और बनाने को मिलता है।

दोस्तों यह हलवा रेसिपी सर्दियों के समारोहों में मीठे व्यंजन में मुख्य व्यंजन के रूप में बनता है।

हलवा देखने में भी उतना ही खूबसूरत दिखता है जितना कि खाने में होता है।

जी हां दोस्तों यह हलवा यदि ताजे गाजर का हो तो हलवे का कलर बहुत ही अच्छा दिखता है।

दोस्तों आपने यह हलवा बाजार में शादी पार्टी में तो बहुत खाया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं गाजर का हलवा कैसे बनता है।

दोस्तों यह हलवा बनाना बहुत ही आसान है। यह बहुत ही कम समय में बन जाता है। 

इसके लिए आपको बहुत अधिक सामग्री की भी आवश्यकता नहीं होती है।

 इस में मुख्य रूप से गाजर आपके घर में जरूर होनी चाहिए। 

अन्य जरूरी सामग्रियों में आपको दूध, खोया, चीनी और जो भी सूखे मेवे या ड्राई फ्रूट्स आपके पास उपलब्ध हो तो आप घर पर ही यह हलवा बना सकते हैं।

दोस्तों यह सभी को बहुत पसंद होता है और यह खाने में बहुत ही नरम और बहुत स्वादिष्ट होता है। 

आप इसे ठंडा या गर्म खा सकते हैं। यह ठंडा हो या गरम दोनों ही तरह से खाने में स्वादिष्ट लगता है।

आप इसे 2 से 3 दिन तक रख करके भी खा सकते हैं।

तो चलिए शुरू करते हैं रेसिपी बनाना।



हलवा बनाने के लिए जरूरी सामग्री


  • गाजर - पांच से छह मीडियम साइज 
  • दूध - 1 कप पका हुआ 
  • चीनी - 1 कप 
  • खोया - एक कप 
  • बादाम - 10 से 12 छोटा-छोटा काट लें
  • काजू - 8 से 10 छोटा टुकड़े काट लें
  • पिस्ता - चार से पांच बारीक काट लें
  • इलायची पाउडर - आधा छोटी चम्मच 
  • घी - आधा कप


गाजर का हलवा बनाने की विधि



  • सबसे पहले गाजर अच्छे से धो लें। अब इसे कद्दूकस में घिस ले।

  • अब खोया कढ़ाई में पांच से 7 मिनट के लिए फ्राई कर लें जिससे इसका कच्चा पन खत्म हो जाएगा।

  • अब एक कढ़ाई में गाजर, घी और दूध डालकर अच्छे से पकाएं। जब तक सारा दूध गाजर के साथ पककर गायब ना हो जाए।

  • अब गाजर में चीनी डालकर चीनी के सूखने तक अच्छे से पकाएं।

  • अब हलवे में खोया मिलाएं।

  • अब इसमें सभी बादाम, काजू, पिस्ता, इलायची पाउडर और सूखे मेवे मिलाकर अच्छे से पकाएं।

  • अब 15 से 20 मिनट तक हल्के हाथों से चलाते हुए हलवा पकाएं।


दोस्तों हलवा बनकर तैयार है। इसे गरमागरम परोसें सजावट के लिए आप खोया, बादाम या काजू अच्छे से लगाकर सजा सकते हैं।

यह खाने में बहुत मुलायम और स्वादिष्ट होता है। 

आप इसे किसी भी उम्र के लोगों को परोसिए यह उन्हें बहुत पसंद आएगा। 

दोस्तों यह हलवा टेस्टी और जायकेदार बनाने के लिए निम्नलिखित सुझाव को एक बार जरुर पढ़ ले।



गाजर का हलवा बनाने के लिए कुछ सुझाव



  • यह हलवा बनाने के लिए हमेशा लाल गाजर ही चुने इससे हलवा और भी स्वादिष्ट बनता है।

  • इसे धीमी आंच पर चलाते हुए ही पकाएं।

  • सभी सूखे मेवों को हल्का फ्राई करके डालने से उनका कच्चा पन चला जाता है।

  • अगर आप चाहे तो बिना फ्राई किया हुआ खोया भी हलवे में डाल सकते हैं। यह तब भी स्वादिष्ट लगेगा।

  • खड़ी इलायची की जगह इलायची पाउडर का इस्तेमाल करें।