How To Make Palatable Mooli Ka Paratha At Home



Mooli Ka Paratha


दोस्तों मूली के साथ ही मूली के पत्ते भी गुणकारी होते हैं।

मूली का पराठा सर्दियों की एक बहुत ही चटपटी डिश है। दोस्तों मूली सर्दियों के मौसम की मौसमी सब्जी है। 

यह सिर्फ सर्दियों में ही बाजार में उपलब्ध रहती है तो दोस्तों आपने मूली का पराठा नाम तो सुना होगा लेकिन शायद खाया ना होगा इसलिए हम आपके लिए यह पराठा रेसिपी लेकर आए हैं। 

दोस्तों आप सब ने मूली की सब्जी तो जरूर खाई होगी। लेकिन शायद कुछ लोगों को मूली की सब्जी अच्छी नहीं लगती है। 

दोस्तों हरी सब्जियां बच्चों को तो बिल्कुल भी नहीं अच्छी लगती है। तो इसलिए दोस्तों आप उन्हें इसका पराठा बनाकर खिलाएं उन्हें बहुत पसंद आएगा।

आप बच्चों को यह पराठा उनके मनपसंद जैम या सॉस के साथ भी खाने को दे सकते हैं। दोस्तों छोटे बच्चों को रोल और फ्रेंकीज बहुत पसंद होते हैं। दोस्तों यह पराठा खाने में चटपटा होता है।

तो दोस्तों आपको यह पराठा जरूर घर पर ट्राई करना चाहिए। यह बहुत ही हेल्दी होता है। दोस्तों यह पराठा बाजार में तो कम ही मिलता है।

और यह आप को रेस्टोरेंट में महंगे दाम पर भी मिलता है और यदि आप ऑनलाइन भी आर्डर करते हैं तो दोस्तों फिर भी आप को कम से कम 30 से 40 मिनट का इंतजार तो करना ही पड़ता है 

और इसमें डिलीवरी टाइम ज्यादा भी हो सकता है दोस्तों यह पराठा घर पर भी बहुत ही आसान तरीके से बनाया जा सकता है दोस्तों आप घर पर ही यह रेसिपी से 30 मिनट में यह पराठा बना सकते हैं। 

यह खाने में बहुत टेस्टी, नरम, चटपटा और स्वादिष्ट होता है तो दोस्तों चलिए शुरू करते हैं मूली के पराठे बनाना। 


मूली के पराठे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मूली - एक कटोरी 
  • मूली के पत्ते - एक कटोरी 
  • प्याज - दो मीडियम साइज बारीक कटे हुए 
  • अदरक - एक छोटी पीस बारीक कटी हुई 
  • लहसुन - 4 से 5 कली बारीक कटी हुई 
  • हींग - आधा चम्मच 
  • भुना हुआ जीरा - 1 चम्मच
  • हरी मिर्च - चार से पांच बारीक कटी हुई 
  • हरा धनिया - एक कप 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर - एक चम्मच 
  • गरम मसाला - एक चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - एक चम्मच 
  • नमक (एक चम्मच - भरावन के लिए , आधा चम्मच - आटा मढ़ने के लिए)
  • पानी - आवश्यकतानुसार 
  • तेल (भरावन के लिए - 2 चम्मच , आटा मढ़ने के लिए - 2 चम्मच , पराठे बनाने के लिए - 3 चम्मच)


मूली का पराठा बनाने के लिए विधि



  • यह पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटा छान लीजिए, इसमें नमक और तेल डाल कर अच्छे से मिला लें। 

  • अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूथ कर तैयार कर लें। 

  • अब इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

  • पराठा बनाने के लिए आटा तैयार हैं।

  • सबसे पहले मूली अच्छे से धो लें और उसे कद्दूकस कर लें।

  • अब मूली में बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च मिलाएं।

  • अब मूली में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, हींग, हरा धनिया, भुना हुआ जीरा मिलाएं।

  • अब मूली में नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  • अब आटे से रोटी के साइज की एक लोई ले।

  • अब लोई को पूरी के साइज का बेले और उसमें एक चम्मच मूली के पराठे का भरावन रख दें और ऊपर की ओर बढ़ाते हुए लोई बंद कर दें।

  • अब इस बड़ी लोई से हल्के हाथों से पराठा बेले।

  • अब तेज आंच पर गैस पर तवा गर्म करें।

  • अब पराठा तवे पर दोनों तरफ से तेल लगा कर अच्छी तरह से सेकें।

  • मूली का पराठा बनकर तैयार है, इसी तरह सारे पराठे पका लें।


दोस्तों यह पराठा बनकर तैयार है अब आप इसे आलू की सब्जी, चटनी, अचार या सॉस के साथ सर्व करें
          
दोस्तों आप सलाद भी साथ में ले सकते हैं। सलाद में आप नींबू, प्याज, हरी मिर्च और खीरे ले सकते हैं।

आप मूली के पराठे सुबह के नाश्ते में और रात के डिनर में ले सकते हैं।

दोस्तों यह पराठा सर्दियों में और भी टेस्टी लगता है। आप इसे जरूर घर पर जरूर ट्राई करें। और हमें कमेंट करके जरूर अपना अनुभव शेयर करें।

दोस्तों आपको यह पराठा रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट में बता दे।


मूली का पराठा बनाने के लिए कुछ सुझाव


  • दोस्तों मूली का भरावन बनाते हुए नमक सबसे अंत में डालें क्योंकि नमक पानी छोड़ देता है और भरावन गीला हो सकता है।

  • दोस्तों मूली का भरावन ज्यादा देर तक मत रखें। भरावन बना कर तुरंत पराठे बना ले क्योंकि नमक पानी छोड़ता है। इससे भरता गीला हो सकता है और इससे पराठे बेलते हुए फट सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments