How To Make Puffy Pani Puri Recipe | Famous Indian Street Food

पानी पूरी रेसिपी 

Pani Puri Recipe


दोस्तों पानी पूरी तो आप सभी ने बहुत खाए होंगे और इसके शौकीन लोग इसे बहुत याद भी कर रहे होंगे तो हम अपने उन्हीं दोस्तों के लिए यह पानी पूरी रेसिपी लेकर आए हैं।

दोस्तों पानी पूरी को गोलगप्पा, पानी के बतासे और पूचका भी कहते हैं। 

दोस्तों पानी के बताशे खाना सभी को बहुत पसंद होता है। 

लेकिन इसे कुछ लोग विभिन्न प्रकार के पानी के साथ खाना पसंद करते हैं। जी हां, दोस्तों मार्केट में हमें पांच से छह प्रकार के पानी खाने को मिल जाते हैं तो सभी को अलग-अलग बताशे का पानी पसंद होता है। 

दोस्तों पानी के बताशे में मीठा पानी, खट्टा पानी, हींग वाला पानी, कड़वा पानी और तीखा पानी होता है।

दोस्तों, ज्यादातर लोगों को मीठा पानी या तीखा पानी पसंद होता है। दोस्तों हींग वाला पानी भी बहुत सारे लोगों की पसंद होता है। 

दोस्तों, ज्यादातर लोग दही चटनी वाला पानी पुरी पसंद करते हैं। यह तो सभी को बहुत पसंद होता है। 

दोस्तों पानी के बताशे खाने में बहुत ही चटपटे और क्रिस्पी भी होते हैं।

इसे पूरी में मटर या आलू डालकर पानी या दही चटनी लगाकर खाया जाता है। इसमें चाट मसाला डालकर खाने से यह और भी टेस्टी हो जाता है। 

दोस्तों पानी पूरी आपने सिर्फ बाजार या शादी पार्टी में ही खाए होंगे। दोस्तों आप लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है।

जी हां, दोस्तों इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं होती है। यह सामग्री सामान्यता सभी के घर में प्राय: उपलब्ध होती है। 

दोस्तों पानी के बताशे भारत की बहुत ही पुरानी और प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। लड़कियों को पानी पूरी बहुत ही ज्यादा पसंद होती है। 

दोस्तों यह खाने में बहुत ही चटपटा, कुरकुरा तीखा और मजेदार होता है।

यह बच्चों को भी बहुत पसंद होता है। दोस्तों यह स्ट्रीट फूड आप घर पर ही बना सकते हैं। यदि आपको तीखा पानी खाने का मन हो तो आप तीखा पानी बना ले हींग डालकर आप हींग वाला पानी बना सकते हैं।

दोस्तों आपको मीठा पानी बनाना है तो इसमें गुड, इमली और थोड़ा सा चीनी डालकर भी बना सकते हैं।

अगर आप खट्टा खाने के शौकीन हैं तो आप पानी में अमिया डालकर खट्टा पानी बना सकते हैं। अगर आप तीखा पानी पसंद करते हैं तो आप पानी में तीखी वाली मिर्ची का इस्तेमाल कर के तीखा पानी बना सकते हैं।

दोस्तों अगर आपके घर में बच्चे भी हैं तो आप उनके लिए कम तीखा या नॉर्मल पानी भी बना सकते हैं। 

दोस्तों हम आपसे एक नॉर्मल पानी की रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं जो खाने में खट्टा, मीठा और चटपटा होगा तो चलिए शुरू करते हैं पानी पूरी रेसिपी बनाना।


पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • आटा - एक कटोरी 
  • सूजी - एक कप 
  • तेल - एक चम्मच और पूरी तलने के लिए 
  • पानी - आवश्यकता अनुसार 
  • नमक - स्वाद अनुसार


पूरी बनाने की विधि


  • एक बर्तन में आटा और सूजी छान ले।

  • अब इसमें स्वादानुसार नमक और एक चम्मच तेल मिलाएं।

  • अब इसमें गुनगुना पानी लगाते हुए सख्त आटा तैयार कर ले।

  • अब इसे 10 मिनट के लिए रख दें।

  • अब इसकी छोटी-छोटी लोई बना ले।

  • अब ₹10 के सिक्के जितनी बड़ी सारी पूरी बनाएं।

  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें।

  • गरम तेल में सारी पूरियां पलट पलट कर हल्के भूरे रंग की होने तक तल लें।

  • अब सारी पूरी ठंडे होने के लिए रख दें, पूरियां तैयार हैं।

Pani Puri


भरावन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • आलू - दो उबले हुए
  • मटर - एक कप उबला हुआ
  • प्याज - बारीक कतरा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर - आधा चम्मच
  • भुना हुआ जीरा - आधा चम्मच 
  • हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
  • सेव - 1 कप
  • नमक - स्वादानुसार


भरावन बनाने की विधि

  • दोस्तों ऊपर दी गई सामग्री आलू, मटर, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, भुना हुआ जीरा, हरा धनिया और सेव अच्छे से मिला ले।

  • अब इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर भरावन तैयार कर लें। पानी पुरी के लिए मटर तैयार हैं।


बताशे का पानी बनाने की सामग्री


  • अदरक - एक छोटा पीस
  • हरी मिर्च - 5 से 6
  • अमिया - 2 
  • भुना जीरा - एक चम्मच
  • हींग - आधा चम्मच
  • गुड - 2 चम्मच
  • चाट मसाला पाउडर -  एक चम्मच
  • पुदीने की पत्तियां - एक कप
  • हरा धनिया -  एक कप
  • नींबू का रस - एक चम्मच
  • बूंदी - एक कप
  • काला नमक - एक चम्मच
  • पानी - 4 ग्लास


बताशे का पानी बनाने की विधि

  • दोस्तों अदरक, हरी मिर्च, अमिया, भुना जीरा, पुदीने की पत्तियां, हरा धनिया मिक्सी में अच्छे से पीस लें।

  • अब इसमें हींग, चाट मसाला पाउडर, नींबू का रस, बूंदी और काला नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं।

  • अब इसमें चार ग्लास पानी मिला दे, पानी पुरी के लिए पानी बनकर तैयार है।
 

अब आप इसे सर्व कर सकते हैं। पानी पूरी खाने के लिए तैयार है। 

यह खाने में बहुत चटपटी, स्वादिष्ट और कुरकुरे होते हैं।

आप इसमें दही और चटनी लगाकर भी खा सकते हैं।

दोस्तों पानी पूरी रेसिपी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके अवश्य बता दे। 




Post a Comment

0 Comments