Aloo Samosa Recipe


Samosa Recipe
Samosa Recipe



समोसा पूरे भारत में बहुत प्रचलित और बहुत पुराना सबसे ज्यादा खाया जाने वाला नाश्ता है। 

यह खाने में बहुत टेस्टी क्रिस्पी और चटपटा होता है। इसे चटनी और छोले के साथ प्याज डालकर खाने से यह और भी स्वादिष्ट हो जाता है। 

इस को मीठी और कड़वी चटनी दोनों के साथ ही खाया जाता है और शाम के नाश्ते में अगर गरमा गरम समोसे हो तो चाय का स्वाद और भी बढ़ जाता है। 

दोस्तों शाम के नाश्ते में, सुबह के नाश्ते में, दोपहर के नाश्ते में, चाय के साथ सभी को यह खूब भाते हैं 

लेकिन इसे बनाना प्रायः लोगों कठिन समझते हैं लेकिन इसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है इसमें आलू की स्टफिंग बहुत ही शानदार टेस्ट देती है। 


आलू के सभी व्यंजन खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। वैसे ही समोसे भी खाने में लाजवाब होते हैं। 


आइए हम इसे घर पर बनाना सीखते हैं और लॉकडाउन में गरमा गरम समोसे का मजा लेते हैं और यह सबके मन को खूब लुभाते हैं। अब हम आपको इसे घर पर ही बनाने की विधि बताने जा रहे हैं।

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 2 कटोरी (250 ग्राम)
  • तेल - तलने के लिए 
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • पानी -  गुनगुना 
  • घी - 2 चम्मच
  • अजवायन - एक पिंच

विधि:



  • सबसे पहले हम समोसा बनाने के लिए आटा तैयार करेंगे इसके लिए मैदा एक बर्तन में छान लीजिए 

  • फिर उसने मोयन देने के लिए एक चम्मच घी डालेंगे और आधा चम्मच नमक और अजवाइन डालेंगे  

  • गुनगुने पानी की सहायता से इसे नरम आटा गूथ एंगे अब से 1 घंटे के लिए किसी बर्तन में ढक कर रख देंगे।

आलू स्टफिंग बनाने की आवश्यक सामग्री


  • आलू - आधा किलो
  • हरी मिर्च - 4 से 5 कटी हुई
  • सौंफ - आधा छोटी चम्मच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • हरी मटर - एक कप 
  • अदरक - एक छोटा पीस कटी  हुई
  • खड़ा धनिया - आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला - आधा छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - आधा छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • हरा धनिया - कटा हुआ
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • तेल -  एक चम्मच

आलू स्टफिंग बनाने की विधि


  • सबसे पहले हम आलू को अच्छी तरह धो लेंगे जिससे आलू साफ हो जाए अब आलू को छोटे छोटे आकार में काट लें।

  • अब कड़ाही में दो चम्मच तेल डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें।

  • फिर तेल में जीरा, सौंफ, हरा मिर्च, खड़ा धनिया और अदरक मिलाकर 1 मिनट तक पकाएं और उसमें गरम मसाला धनिया पाउडर और आमचूर पाउडर मिलाएं और मसाले में हरी मटर और आलू मिलाएं।

  • आलू में स्वाद अनुसार नमक मिलाएं और आलू मटर पकने के लिए आधा कप पानी मिलाकर प्लेट से बंद कर दें। और आलू को तेज आंच पर 8-10 मिनट के लिए पकाएं। 

  • अब आलू में हरा कटा हुआ धनिया मिलाएं, समोसे में भरने के लिए आलू तैयार है।

Samosa Recipe In Hindi
Samosa Recipe in Hindi

समोसा बनाने की विधि


  • अब 1 घंटे बाद समोसे बनाने के लिए आटा नरम हो चुका है। 

  • अब आटे की रोटी बनाने के लिए आटे की लोई लेंगे, इसे थोड़ा लंबा में लेंगे और चाकू से रोटी को आधा कट करेंगे।

  • फिर एक कटा हुआ रोटी लेंगे उसके दोनों कटे हुए हिस्से को जोड़ देंगे और हाथ से लेकर बीच में आलू भरेंगे फिर इसे हाथ से ऊपर की ओर दबाकर बंद कर देंगे। 

  • इससे आलू बाहर गिरे नहीं ऐसे ही दूसरी कटी हुई रोटी में आलू भरेंगे और ऐसे ही सारे समोसे बना लेंगे।

  • अब एक पैन में तेल गर्म करेंगे तेल थोड़ा गर्म होने पर एक-एक करके सुनहरे रंग के होने तक धीमी आंच पर पकाएं, गरमा गरम समोसे परोसने के लिए तैयार है।


              
Indian Samosa Recipe
Indian Samosa Recipe
आप इसे चाय के साथ और चटनी के साथ सर्व करें आप इसे मार्केट में मिलने वाले सॉस के साथ खा सकते हैं। 

मार्केट में इसके साथ खाई जाने वाली पिचकु सॉस भी आसानी से मिलती है। 

आशा करते हैं आपको यह रेसिपी पसंद आई और आप इसे एक बार जरूर घर पर ट्राई करेंगे।
    

लॉक डाउन में घर पर ही समोसे का आनंद लें और इसे घर पर ही बनाएं और हमें कमेंट करके जरूर बताएं।





हलवाई जैसा समोसा बनाने के लिए कुछ टिप्‍स


  • समोसा का आटा बनाने के लिए घी का मोयन डालने से समोसे खस्ता बनते हैं

  • गुनगुने पानी से आटा गूंथने से मैदा जल्दी गूंथ जाता है और आटा नरम बनता है।

  • इसमें आलू भर के मैदा को पानी लगाकर चिपकाने से यह खुलेंगे नहीं।

  • यह धीमी आंच पर ही अच्छे बनते हैं और तेज आंच पर तलने से जल जाएंगे।