Besan Kadhi Pakoda Recipe | Indian Curry

कढ़ी रेसिपी


Kadhi Recipe

दोस्तों कढ़ी भारत में बहुत चाव से खाया जाने वाला भोजन है। यह बेसन से बनने वाली डिश खाने में बहुत चटपटी और तीखी होती है।


दोस्तों यह डिश भारत में सभी जगह बहुत पसंद की जाती है। इसका पारंपरिक भोजन में बहुत अधिक महत्व है।


यह उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाने वाले उत्सव में प्रसाद के तौर पर भी बांटी जाती है।


जी हां दोस्तों, यहां हनुमान जयंती पर कढ़ी चावल का अलग-अलग जगहों पर पंडाल लगाकर भंडारा किया जाता है। भंडारों में कढ़ी चावल और सब्जी पुड़ी भी बांटा जाता है।


दोस्तों यह डिश प्रसाद के रूप में श्री कृष्ण जी की छट्टी पर भी बांटा जाता है। भारत में इसका भी बहुत अधिक महत्व है।


यह बेसन से बनने वाली डिश झटपट तैयार हो जाती है इसे आप करना गरम चावल के साथ सर्व करेंगे तो यह भोजन और भी स्वादिष्ट लगेगा।


दोस्तों अगर आपके घर में मेहमान आए हो तो भी आप इसे झटपट तैयार कर सकते हैं। दोस्तों कुछ लोग गुरुवार को पीला भोजन खाना पसंद करते हैं तो इसलिए भी आप यह डिश बना सकते हैं।


आप इसे चावल के साथ में रोटी के साथ या नान के साथ खाए दोस्तों यह खाने में स्वादिष्ट ही लगती है। दोस्तों आपको एक बार यह घर पर बनाना चाहिए। यह आपको भी बहुत पसंद आएगी


इस में पड़े हुए पकोड़े बच्चों को भी बहुत पसंद आएंगे और इसमें पड़ा हुआ दही और मेथी गजब का टेस्ट देते हैं।


तो आइए दोस्तों हम पारंपरिक तरीके से करी बनाना शुरू करते हैं।




पकोड़े बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


  • बेसन - दो कप 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - एक चम्मच 
  • नमक - स्वाद अनुसार 
  • बेकिंग पाउडर - आधा छोटा चम्मच



करी के पकोड़े बनाने की विधि


  • बेसन को छान लीजिए अब इसमें लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर मिलाएं।


  • अब इसमें नमक और बेकिंग पाउडर मिलाएं।


  • अब इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पकोड़े बनाने के लिए पेस्ट तैयार करें।


  • अब कढ़ाई में तेज आंच पर तेल गर्म करें।


  • अब छोटी-छोटी लोई लेकर पकोड़े हल्के भूरे रंग के होने तक तलें ऐसे ही सारे पकोड़े बना लें।



करी का घोल बनाने के लिए सामग्री


  • बेसन - दो कप 
  • दही - 1 कप 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - एक चम्मच 
  • धनिया पाउडर - आधा चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - आधा चम्मच 
  • नमक - अनुसार 
  • पानी - आवश्यकता अनुसार




कढ़ी का घोल बनाने की विधि


  • दोस्तों घोल की सामग्री बेसन, दही, हींग, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।


  • अब इसमें पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें।


  • अब हम इस घोल में तड़का देकर इसमें पकौड़ी डालकर पकाएंगे।



तड़का देने के लिए आवश्यक सामग्री



  • मेथी आधा छोटी चम्मच 
  • करी पत्ता 4-5 
  • जीरा आधा छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च 2-3 
  • तेल - 2 चम्मच



कढ़ी बनाने की विधि


  • अब एक कड़ाही में दो चम्मच तेल गरम करें। 


  • अब मीडियम आंच पर तेल गर्म करके इसमें मेथी करी पत्ता और जीरा डालें।


  • इसमें हरी मिर्च डालें और 1 मिनट तक पकाएं 


  • इसमें कढ़ी का घोल डालें और पानी कम लग रहा हो तो और बढ़ा लें 


  • अब 5 मिनट तक करी गर्म होने दे।


  • अब इसे गर्म होने के बाद इसमें सारे पकोड़े डालें और इसे लगभग 15 मिनट तक पकाएं।


  • अब जब इसमें पीना या बुलबुले आना बंद हो जाए और पतली सी मलाईदार परत जमने लगे तो समझ जाए कढ़ी पक गई है।



Indian Curry




दोस्तों अब कढ़ी बनकर तैयार है। अब इसके साथ गरमागरम मुलायम चावल बनाएं या पराठे के साथ परोसे आप चाहें तो इसे दिन के भोजन में या रात के डिनर में भी ले सकते हैं।


दोस्तों अगर कढ़ी बनाना सीख गए हो तो अपने दोस्तों को खिलाइए मेहमानों को खिलाइए दोस्तों आप कढ़ी चावल का भंडारा करवाइए प्रसाद वितरण कीजिए ऐसे सामाजिक कार्य से आत्मा भी संतुष्ट होती है।


मुझे कमेंट करके जरूर बताइएगा आपकी रेसिपी कैसी बनी है।




कढ़ी बनाने के लिए कुछ सुझाव



  • बेकिंग पाउडर डालने से पकौड़ी बहुत नरम बनेगी।


  • इसके तड़के में आप  प्याज का पेस्ट भी डाल सकते हैं।


  • कढ़ी को चलाते हुए ही पकाएं।



Post a Comment

0 Comments