Chole Bhature Recipe | छोले भटूरे बनाने की विधि



Chole Bhature Recipe





आज हम आपको बताएंगे छोला भटूरा बनाने की सरल विधि जो पंजाब की डिश है। लेकिन यह पूरे भारत में मशहूर है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। अगर आप मसालेदार और चटपटा खाना पसंद करते हैं तो इसे जरूर घर पर बनाए।

छोले बनाने के लिए सामग्री


  • काबुली चना (छोला) - एक कटोरी (250 ग्राम)
  • बेकिंग सोडा - एक छोटी चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • तेजपत्ता - 3-4 पीस
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • प्याज - 2 मीडियम साइज
  • टमाटर - 4 मीडियम साइज
  • लहसुन -  6 - 8 कली
  • अदरक - एक छोटी पीस
  • हरा धनिया -   कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 चम्मच
  • हल्दी  पाउडर - 1 चम्मच
  • छोला मसाला - एक चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

छोले बनाने की विधि


  • सबसे पहले छोले को पांच से 6 घंटे के लिए भीगने के लिए रख देंगे फिर कुकर में छोले डालेंगे और जिस पानी में भिगोया था वहीं पानी को  कुकर  में डालेंगे

  • कुकर में एक चम्मच बेकिंग सोडा और आधा चम्मच नमक डालेंगे। बेकिंग सोडा से छोले नरम पकते हैं।

  • अब छोले को तेज आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर से छोले निकाल लेंगे।

  • अब टमाटर लहसुन अदरक और प्याज का पेस्ट तैयार करेंगे।

  • अब एक बर्तन में तेल डालेंगे तेल मीडियम आंच पर गर्म करेंगे। गरम तेल में तेजपत्ता एक चम्मच जीरा डालेंगे।

  • अब तेल में लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें। फिर तेल में पिसा हुआ प्याज अदरक लहसुन और टमाटर का पेस्ट डालें। 

  • इसमें छोले मसाले और गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक तेज आंच पर आधा कप पानी डालकर पकाएं। जब तक तेल अलग से ना दिखने लगे आप किसी भी ब्रांड का छोला मसाला इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • अब छोले  में एक गिलास पानी डालेंगे अब पानी में नमक डालेंगे छोले को 15 मिनट तक पकाएं छोले पक कर तैयार हैं। 

  • इसमें कटा हुआ हरा धनिया डालें गरमा-गरम छोले परोसने के लिए तैयार  हैं।

भटूरा बनाने की विधि

भटूरे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


  • मैदा - 2 बड़ी कटोरी     
  • तेल -  1 चम्मच
  • सूजी -  1 छोटी कटोरी
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • बेकिंग सोडा - 1 छोटी  चम्मच
  • चीनी - ½ छोटी चम्मच
  • दही - ½ कप
  • पानी - 1 गिलास (गुनगुना)

Chola Bhatura



भटूरा बनाने की विधि


  • मैदा और सूजी को एक बर्तन में छान लीजिये अब एक बर्तन में मैदा और सूजी लें और इसमें नमक, बेकिंग सोडा, चीनी, दही और तेल अच्छी तरह मिलाएं। 

  • अब गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ कर तैयार कर ले। 

  • गूथे हुए आटे को 2 से 3 घंटे के लिए किसी बर्तन में बंद करके गर्म जगह पर रख दे। 2- 3 घंटे बाद भटूरा बनाने के लिए आटा तैयार  हैं।

  • आटे की छोटी-छोटी लोई लेकर पूरी की तरह बनायेंगे पूरी थोड़ी मोटी होनी चाहिए।

  • अब भटूरे तलने के लिए कड़ाही में तेल गरम करें एक-एक करके तेज आंच पर भटूरे तेल में डालें और कलछी से हल्के हाथों से भटूरा दबा कर पकाएं गरम तेल में भटूरे अच्छे फूलते हैं।

  • अब इसे  प्लेट में निकालेंगे गरमा-गरम भटूरे परोसने के लिए तैयार है।