Palak Paneer Recipe


Palak Paneer Recipe
Palak Paneer



दोस्तों आप सभी ने पनीर का नाम तो सुना ही होगा यह सभी को बहुत पसंद होता है। 

यह रेसिपी पंजाब की रेसिपी है। यहां इसका सेवन बहुत शौक से किया जाता है। यह रेसिपी उत्तर भारत के क्षेत्रों में भी बहुत लोकप्रिय व्यंजन है। 

दोस्तों, पनीर लगभग सभी लोगों की पहली पसंद होता है और पनीर से बने सारे व्यंजन खाने में लाजवाब होते हैं। 

दोस्तों पनीर खाने में बहुत मुलायम और शाकाहारी होता है। दोस्तों यह रेसिपी मुख्य रूप से पालक और पनीर से बनाई जाती है। 

इसमें पड़ने वाले सभी मसाले पालक और पनीर को और भी टेस्टी बनाते हैं। 

दोस्तों पालक अगर ताजा हो तो इसकी सूरत और स्वाद में चार चांद लग जाते हैं।

दोस्तों यह रेसिपी भोजन में मुख्य रूप से भी चावल या नान या तंदूरी रोटी के साथ खाया जाता है। 

दोस्तों यह आपने बाजार रेस्टोरेंट या शादी पार्टी में ही खाया होगा और आप में से कुछ लोगों को इसे बनाने की रेसिपी भी नहीं पता होगी।

मेरे प्यारे दोस्तों इसे घर में ही बनाना बहुत आसान होता है। यह बहुत कम टाइम में पककर तैयार हो जाता है। 

इसे पकाने के लिए आपको 4 घंटे पहले या 24 घंटे पहले रेसिपी बनाने के लिए कोई तैयारी नहीं करनी पड़ती है। जी हां दोस्तों अगर आपके घर में पालक और पनीर है तो यह रेसिपी मात्र 30 मिनट में पककर झटपट से तैयार हो जाएगी।

दोस्तों यदि आपने पहले कभी पालक पनीर नहीं खाया है तो आपको पनीर की यह डिश जरूर ट्राई करनी चाहिए। 

दोस्तों अगर आपको पालक नहीं पसंद है तो भी आपको यह डिश जरूर एक बार टेस्ट करना चाहिए और फिर दोस्तों आपको पालक भी पसंद आने लगेगी।

दोस्तों यह पनीर की बेहद हेल्थी डिश है पालक हरी सब्जियों में भी एक अच्छा ऑप्शन है और पालक खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है। 

दोस्तों पालक के पकोड़े भी बनते हैं दोस्तों अगर आपको पालक नहीं पसंद है तो भी आपको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी।

अगर आप चटपटा मसालेदार खाने के शौकीन हैं। तो भी यह रेसिपी आपको बहुत पसंद आएगी तो अब पालक पनीर रेसिपी बनाना शुरू करते हैं।



आवश्यक सामग्री


  • पालक - आधा किलो 
  • पनीर - 250 ग्राम 
  • अदरक - एक छोटा पीस पीसा हुआ
  • लहसुन - 4 से 5 कली पिसी हुई 
  • प्याज - 2 मीडियम साइज पिसा हुआ 
  • टमाटर - 2 मीडियम साइज पिसा हुआ 
  • जीरा - 1 चम्मच 
  • गरम मसाला - एक चम्मच 
  • क्रीम - चार चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • धनिया पाउडर - एक चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - एक चम्मच 
  • नमक - स्वाद अनुसार 
  • पानी - आवश्यकतानुसार 
  • तेल - 2 चम्मच


पालक पनीर बनाने की विधि


  • सबसे पहले पालक अच्छे से धो लें और इसकी मोटी मोटी डडिया हटा दें। 

  • अब एक बर्तन में पानी गर्म करें।

  • पालक को 5 मिनट के लिए गर्म पानी में पकने दें। 

  • अब पालक छान लें और यह गर्म पानी अलग रख दें।

  • अब पालक को मिक्सी में पीस लें जरूरत हो तो थोड़ा पानी भी मिला दे, पालक का पेस्ट तैयार है।

  • अब पनीर के 1 इंच के चौकोर टुकड़े काट ले।

  • अब एक पैन में तेल गरम करें और उसमें पनीर हल्के भूरे रंग के होने तक फ्राई कर लें पनीर तैयार है।

  • अब कढ़ाई में तेल गरम करें तेल में जीरा डालें फिर प्याज लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें।

  • अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। 

  • अब इस में टमाटर का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक अच्छे से पकाएं।

  • इसमें पालक का पेस्ट मिलाएं और पकाएं। आवश्यकता है तो पानी आप मिला सकते हैं।

  • दोस्तों वहीं पानी मिलाएं जिसमें हमने पालक उबाला था। अब आप इसमें नमक मिलाएं।

  • इसमें आप पनीर के टुकड़े मिलाएं।

  • अब इसे लगभग 10 से 15 मिनट के लिए पकाएं जिससे पनीर ग्रेवी से अच्छे से मिक्स हो जाए।

  • दोस्तों रेसिपी बनकर तैयार है।



आप इसमें सजावट के लिए ऊपर से क्रीम या ताजा मलाई डाल सकते हैं 

दोस्तों आप इसमें थोड़ा सा पनीर को घिसकर भी डाल सकते हैं। इससे यह देखने में और भी अच्छा दिखता है आप इसे नान पराठा या तंदूरी रोटी के साथ सर्व करें।

यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगेगा आपको यह रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताएं।



बनाने के लिए कुछ सुझाव


  • दोस्तों जिस पानी में पालक उबाला था वह पानी फेंके नहीं उसमें बहुत सारे पौष्टिक तत्व होते हैं।

  • आप यह पानी कोई भी दूसरी सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं।

  • बेस्ट टेस्ट के लिए ताजा पालक, ताजा पनीर और ताजा क्रीम ही ले।

  • अगर आपका मन हो तो आप पनीर को बिना फ्राई भी इसमें डाल सकते हैं।