फ्रेंच फ्राइज रेसिपी


French Fries Recipe


आलू की स्वादिष्ट डिश जिसका नाम फ्रेंच फ्राइज है। 

आप सभी को पसंद होगा लेकिन इसको आप अगर घर में ट्राई करें तो आप देखेंगे कि इसमें सामग्री के नाम पर सिर्फ आलू व तेल का इस्तेमाल हुआ है 

और यदि आप बाहर इसे लेने जाते हैं तो आपको यह थोड़ा महंगा पड़ेगा लेकिन आप इसे घर में भी ट्राई कर सकते हैं। 

कुछ लोगों को लगता होगा कि इसे बनाना बहुत मुश्किल होगा लेकिन बहुत ही आसान विधि होती है और घर पर जब आप बनाएंगे तो यह कम आलू में बहुत ज्यादा बन जाएंगे। 

जैसे आप ₹5 का लेज लेकर आएंगे तो उसमें गिनती के चिप्स होते हैं उसी तरह यह भी है लेकिन घर में आप एक किलो आलू में अधिक मात्रा में यह डिश बना सकते हैं।

यह डिश आजकल नाश्ते के रूप में बहुत पसंद किया जा रहा है। 

तथा इसे चाहे या सॉस किसी के साथ भी खाया जा सकता है और तभी इन्हें बहुत पसंद करते हैं

तो चलिए देरी ना करते हुए अब हम आपको फ्रेंच फ्राइज बनाने की रेसिपी बताते हैं जो बहुत ही सरल है। आशा करते हैं आपको अच्छी लगेगी।



आवश्यक सामग्री


  • आलू - 500 ग्राम
  • तेल - तलने के लिए 
  • नमक - स्वादानुसार


फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि



  • आलू के स्वादिष्ट फ्राइज बनाने के लिए आपको कुछ आलू लेने हैं और छीलकर अच्छे से साफ कर लेने हैं। वह इसे धो लेने हैं। 

  • अब आपको इन्हें जिस आकार में काटना हो या आप फिंगर के आकार में ही काट लें तो बेहतर है। 

  • अब आपको पानी गर्म करना है। अब एक बड़ा बर्तन ले उसमें पानी डालें और गर्म करने के लिए छोड़ दें। 

  • आपको बर्तन में पानी आधा रखना है। क्योंकि आपको गर्म पानी में ही करते हुए फिंगर फ्राइज डालने हैं तो पानी आधा होगा और आलू डालेंगे फिर बर्तन पूरा भर जाएगा तो अगर आप पानी ही बर्तन भर कर डालेंगे तो आलू डालते समय पानी बाहर आ जाएगा इसलिए आपको आधा बर्तन पानी रखना है ।

  • अब आपने आलू डाल दिए हैं और आपको आलू फिंगर फ्राइज आधे कच्चे ही पकाने हैं। पानी में ज्यादा पकाने से टूटने लगेंगे और फिंगर फ्राइज नहीं बन पाएंगे। 

  • आप चाहे तो फिंगर फ्राइज पानी में पकाते समय ही थोड़ा नमक डाल दें या बाद में डालना चाहे तो बाद में डालिए अब आपको आलू बाहर निकालना है और इनका पानी सुखाना है। 

  • सूती कपड़े पर फिंगर फ्राइज रख दीजिए। आलू का पानी सूख जाएगा या थोड़ी देर खुला छोड़ दे पानी सूख जाएगा 

  • अब आपको एक पैन में तेल गर्म करना है। 

  • तेल गरम होने के बाद आपको फिंगर फ्राइज तेल में डालने हैं और मध्यम आंच पर तब तक पकाने हैं। जब तक आलू अंदर से ना पक जाए

  • इसी प्रकार आपको सारे फ्रेंच फ्राइज तेल में तल लेते हैं यह पकने में थोड़ा समय लगता है इसलिए मध्यम आंच पर उन्हें पकने दें।

  • क्योंकि हमने आलू कच्चा ही पकाए थे इसलिए तेल में पकते समय थोड़ा समय लगता है।

  • आप इसी प्रकार सारे फ्रेंच फ्राइज तल लें और टिशू पेपर पर निकालें इससे एक्स्ट्रा तेल टिशू पेपर पर सोख लेगा और यह ऑइली नहीं होंगे।


French Fries Recipe Hindi




सुझाव


  • पानी में आपको आधे कच्चे आलू ही पकाने हैं। ज्यादा देर पकाने से आलू गल जाएगा और कुरकुरा नहीं बनेगा।

  • तेल में तलते समय आप को धीमी आंच पर काफी देर तक आना है। क्योंकि हमारे आलू आधे कच्चे रहते हैं। उन्हीं को पकाने में समय लगता है। अगर आप तेज आंच पर  निकाल लेंगे तो आलू जल जाएगा और क्रिस्पी भी नहीं होंगे।