आलू का पराठा

Aloo Ka Paratha



दोस्तों आज हम आपको आलू का पराठा रेसिपी बताने जा रहे हैं यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और चटपटा होता है। 

दोस्तों यह पराठे उत्तर भारत में बहुत ज्यादा प्रचलित है। यह पराठे पूर्ण रूप से शाकाहारी डिश है और यह हेल्दी डिश है दोस्तों आपने बाजार के पराठे तो खाए ही होंगे। 

दोस्तों यह पराठे बनाने का तरीका बहुत ही शानदार होता है दोस्तों आलू तो सभी को बहुत पसंद होता है और लगभग सभी को आलू की सभी डिशेज बहुत पसंद आती हैं। 

लेकिन आपमें से कुछ लोग यह भी सोचते होंगे कि आलू का पराठा कैसे बनाएं तो हम अपने इन्हीं दोस्तों के लिए यह रेसिपी लेकर आए हैं।

आप घर पर ही खुद यह पराठे बनाएं और जितने मन उतने पराठे खाएं दोस्तों यह पराठे उत्तर भारत में अचार और चटनी या दही के साथ खाए जाते हैं

दोस्तों अगर आपको स्वस्थ रहना है तो यह पराठा या सभी रेसिपी घर पर ही बनाकर उनका स्वाद लिया करें। दोस्तों यह पराठे खाने में बहुत चटपटे होते हैं। 

अगर आपको तीखा ज्यादा पसंद है तो आप अपने हिसाब से लाल मिर्ची, हरी मिर्ची ज्यादा कर सकते हैं और यह रेसिपी बच्चों को भी बहुत पसंद होता है। 

इसलिए अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं तो तीखा कम ही रखें। अब आप यह पराठे अपने घर पर ही बनाएं और सबको खुश करें।


पराठा बनाने के लिए जरूरी सामान


  • आलू - चार मीडियम साइज 
  • हरी मिर्च - 4-5 बारीक कटी 
  • हींग - आधी छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच 
  • नमक - एक चम्मच 
  • प्याज - 2 मीडियम साइज बारीक कटे हुए 
  • अजवाइन - एक चुटकी 
  • आटा - दो कटोरी 
  • तेल - दो चम्मच  
  • पानी - ½ गिलास 
  • हरा धनिया - कटा हुआ एक कप


आलू का पराठा बनाने की विधि



  • आटा एक बर्तन में छान लें इसमें आधा चम्मच तेल मिलाएं थोड़ा-सा नमक मिलाएं।

  • गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हुए मुलायम आटा गूथ कर तैयार कर लें।

  • अब आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें। 

  • अब आलू को अच्छी तरह से धोकर कुकर में उबाल लें ।

  • कुकर में एक सिटी आने तक लगभग 10 से 15 मिनट में आलू उबल जाता है।

  • अब आलू को छीलकर फोड़ लें। अब इसमें हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, अजवाइन मिलाकर अच्छे से मिलाएं।

  • अब इसमें नमक और हरा धनिया मिलाकर आलू का भर्ता तैयार कर ले। 

  • अब आटा सेट हो गया होगा आटे से रोटी के साइज की लोई ले । 

  • अब इसे पूरी के साइज का बेले। अब इसमें एक चम्मच भरता रख दें और इसे हाथ से ऊपर की ओर उठाकर आलू अंदर करके एक बड़ी लोई बना लें। 

  • और यह लोई ले हल्के हाथों से सूखा आटा लगा कर पहले हाथ से दबा दबा कर थोड़ा बड़ा कर लें

  • अब इसे हल्के हाथों से आलू भरा हुआ पराठा बेले।

  • अब तवा गैस पर तेज आंच पर गर्म करें। अब मीडियम आंच पर पराठा पकाएं। 

  • अब पराठे के एक साइड तेल लगाकर पलट दें अब पराठे के दूसरी साइड भी तेल लगाकर अच्छे से पराठा पका लें।

  • इसी तरह सारे पराठे हल्के हाथों से बेलकर तवे पर अच्छी तरह से पका लें।


दोस्तों आलू के पराठे बनकर तैयार हैं। आप इसे अचार के साथ खाएं दही के साथ खाएं या आप किसी भी चटनी के साथ खा सकते हैं दोस्तों यह पराठे लंच या डिनर में लेने के लिए भी बहुत अच्छा ऑप्शन है।


दोस्तों अगर आप इंडियन है तो आपके घर में आलू और आटा तो होगा ही तो आप झटपट से आलू के पराठे तैयार कर सकते हैं। 


दोस्तों यह पराठे आटे के होते हैं जो आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है परांठे बटर के साथ सर्व करें यह तो और भी टेस्टी लगेंगे। तो दोस्तों अब आप यह रेसिपी घर पर भी बनाए और अपना अनुभव हमसे जरूर कमेंट करके शेयर करें।


सुझाव


  • गुनगुना पानी थोड़ा-थोड़ा डालकर नरम आटा गूंथ कर बनाए इससे पराठे भी नरम बनेंगे। 

  • पराठा बेलने से पहले हाथ से ही चपटा करके थोड़ा बड़ा कर ले इससे पराठा नहीं फटेगा ।