Veg Momos Recipe



Momos Recipe


वैसे तो मोमोज तिब्बत की डिश है पर अब यह भारत में भी बहुत पसंद किया जाता है। मोमोज खाने में बहुत टेस्टी होते हैं आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं।


मोमोज बनाने के लिए आटा बनाने की विधि

मोमोज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री


  • मैदा - 1 छोटी कटोरी ( 250 ग्राम )
  • नमक - 1 छोटी चम्मच
  • तेल - 1 चम्मच
  • पानी - 1 गिलास (गुनगुना )

विधि: 


  • मैदा को एक बर्तन में छान लीजिए इसमें तेल और नमक मिलाएं और अब इसमें गुनगुना पानी डालकर नरम आटा तैयार करेंगे।

  • इसे 20 से 25 मिनट के लिए तेल लगाकर बर्तन में ढक कर रख देंगे।

  • अब आटे की छोटी-छोटी लोई लेंगे इसमें भरावन की विधि इस प्रकार है।


मोमोज स्टफिंग बनाने की विधि


Momos Recipe in Hindi

मोमोज स्टफिंग बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



  • पत्ता गोभी -  1 बारीक कटा हुआ
  • प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
  • अदरक - 1 छोटा पीस (बारीक कटा हुआ)
  • लहसुन - 5-6 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • हरी मिर्च - 4 से 5 (बारीक कटी हुई)
  • सोया सॉस - 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल - 1 चम्मच

विधि:



  • एक पैन में तेल गर्म कीजिए। अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च डालकर लाल होने तक पकाएं।

  • अब इसमें धनिया पाउडर लाल मिर्च पाउडर डालकर पकाएं। अब इसमें पत्ता गोभी डालें।

  • स्वादानुसार नमक डाल दें और एक छोटी चम्मच सोया सॉस डालकर 5 मिनट तक तेज आंच पर पकाएं।

  • मोमोस भरावन को एक बर्तन में निकाल लेंगे मोमोज भरावन तैयार है।


मोमोज बनाने के लिए रेसिपी



  • अब आटे की छोटी-छोटी लोई बनाइए आटे की एक लोई लीजिए इसे हाथ पर रखकर इसमें एक चम्मच भरावन रखिए और दूसरे हाथ से इसे ऊपर की ओर उठाकर मोड़कर बंद कर दीजिए। 

  • जिससे भरावन मोमोज से बाहर ना निकले और इसी तरह सारे मोमोज तैयार कर लीजिए इसे मोमोस स्टीमर में पका लीजिए।  



Momos Banane ki Vidhi





  • अगर आपके घर में मोमोज स्टीमर नहीं है तो आप इसे कुकर में भी बना सकते हैं। 

  • इसके लिए बर्तन में पानी गर्म करें और एक छेद वाली पेट में तेल लगाकर इसमें मोमोज रखें और प्लेट को गर्म पानी के ऊपर रखें और ऊपर से प्लेट बंद कर दें। 

  • जिससे मोमोज गर्म पानी की भाप में तेज आंच पर पकाएंगे, मोमोज मात्र 10 मिनट में भाप में पक जाते हैं। अब इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए मोमोज पर परोसने के लिए तैयार है।


मोमोस चटनी बनाने की विधि

मोमोज चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री



  • खड़ी लाल मिर्च - 5-6
  • टमाटर - 2 मीडियम साइज
  • नमक -  स्वादानुसार

विधि:


  • एक पैन में पानी गर्म कीजिए फिर उसमें खड़ी लाल मिर्च और टमाटर डाल दीजिए और 2-3 मिनट तक पकने दीजिये। 

  • अब पानी से मिर्च और टमाटर निकाल ले, टमाटर के छिलके हटा लें। अब मिर्च और टमाटर में थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक मिलाकर पीस लें।

  • चटनी गरमा-गरम मोमोस के साथ परोसने के लिए तैयार है।