How to Make Crispy Jalebi Recipe at Home

Here Is The Recipe Of Best Indian Sweet Dish Jalebi


Jalebi recipe



जलेबी भारत में बहुत पुराने समय से खाई जाने वाली पारंपरिक मिठाई है। यह उत्तर भारत में काफी प्रचलित है। यहां सुबह की सैर के बाद और शाम को टहलने के बाद लोग जलेबी का नाश्ता ज्यादा पसंद करते हैं। यह सुबह के नाश्ते में दही के साथ खाई जाती है। यह खाने में भी बहुत कुरकुरी और मीठी होती है।

भारत में इसे विभिन्न प्रकार के तीज त्योहारों, मेलो और अन्य प्रकार के समारोहों इत्यादि में मुख्य रूप से लिया जाता है। 

यह शादी पार्टी में नाश्ते के साथ में मेहमानों को दिया जाता है और भारत के विभिन्न क्षेत्रों में यह बहुत पुरानी मिठाई होने के बावजूद आज भी मुख्य है।

उत्तर भारत में इसे सनातन धर्म में कन्या पूजन में भी पूजा जाता है इसे कन्याओं को दही जलेबी परोस कर उन्हें भोग लगाया जाता है

इसे आप को बाहर से खरीदना पड़ता है तो क्यों ना कन्या पूजन के लिए ही इसे स्वयं घर पर बनाया जाए यह खाने में बहुत कुरकुरी बनती है और इसे बनाना आसान है तो अब आप इसे घर पर ही बनाइए। कन्या पूजन करें अपने बच्चों को खिलाएं खुद भी खाएं यह सब को बहुत पसंद आएगी।

यह रेसिपी बनाने के लिए मुख्यत: आपको मैदा, दही और चीनी चाहिए और आपकी रेसिपी 1 घंटे में बनकर तैयार हो जाएगी। इसे भारत में अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह से खाया जाता है। 

जलेबी को दही के साथ, फाफड़ा के साथ और राबड़ी के साथ खाया जाता है। 

यह एक हेल्दी नाश्ता है और जिन्हें मीठा पसंद है उनके लिए यह रेसिपी शानदार होने वाली है तो चलिए इसे बनाना शुरू करते हैं।

आवश्यक सामग्री


  • मैदा - 1 कप
  • चीनी - दो कप
  • बेकिंग पाउडर - एक चम्मच 
  • केसर - आधा चम्मच
  • दही - आधा कप 
  • इलायची पाउडर - आधा चम्मच
  • नारंगी रंग खाने वाला - एक चुटकी
  • पानी

जलेबी बनाने की विधि


  • सबसे पहले हम इसे बनाने के लिए मैदा का पेस्ट तैयार करेंगे एक बर्तन में मैदा छान लीजिए। 

  • अब इसमें दही, नारंगी रंग, बेकिंग पाउडर और पानी मिलाकर पतला लपसी जैसा पेस्ट तैयार कर लें। इसे अच्छे से  पेस्ट तैयार करें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए।

  • अब एक साफ सूती कपड़ा ले उसमें बीच में एक छेद कर दे जलेबी बनाने के लिए अब एक पैन में तेल गरम करें और तेल गर्म हो जाने पर आंच धीमी कर दे। 

  • अब सूती कपड़े में जलेबी का पेस्ट डालें और हाथ से पकड़ कर पैन में अंदर से बाहर की तरफ बनाते हुए गोल गोल जलेबी बनाए।

  • अब इसे धीमी आंच पर दोनों तरफ से पलट कर अच्छी तरह पका लें। इसी तरह से सारी जलेबी बना ले और एक टिशू पेपर पर निकाल ले।


अब जलेबी बनकर तैयार है और अब हम इसके लिए चाशनी बनाकर तैयार करेंगे

इसके लिए एक तार की चाशनी तैयार की जाती है जिससे कि जलेबी चाशनी को सोख लें 

एक तार की चाशनी का मतलब है कि जब हम चाशनी को अंगूठे और उंगली से छूते हैं तो एक तार बनना चाहिए जलेबी के लिए बहुत मोटी चाशनी नहीं बनाई जाती है।

चाशनी बनाने के लिए हम सामान्यत: दो भाग चीनी और डेढ़ भाग पानी का लेते हैं तो आइए चाशनी बनाते हैं।



चाशनी बनाने की रेसिपी


  • एक बर्तन में तीन कप चीनी लेंगे और दो कप पानी लेंगे अब पानी में इलायची पाउडर, केसर डाल देंगे। अब इसे 20 से 25 मिनट तक चलाते हुए मीडियम आंच पर पकाएंगे और इसे एक तार की चाशनी बनने तक पकाए।

  • दोस्तों खाने के लिए चाशनी तैयार है। 

Jalebi Recipe in Hindi


अब आप सारी जलेबी चाशनी वाले बर्तन में डुबोकर निकाल लीजिए। 

अब यह परोसने के लिए तैयार है। आप इसे दही के साथ सर्व करें खाने में अच्छा लगता है और मीठे दही के साथ खाने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।

कुछ टिप्स 


  • आप इसका पेस्ट हाथ से 10 मिनट तक चलाते हुए बनाएं। इससे यह पेस्ट अच्छा बनेगा और जलेबी कुरकुरी बनेगी।

  • अगर आपने खाने वाला नारंगी रंग पेस्ट में नहीं डाला है तो चाशनी में भी डाल सकते हैं। इससे इसमें कोई फर्क नहीं आएगा।

  • चाशनी बनाते समय अगर पानी कम लग रहा है तो पानी गर्म करके चाशनी में मिला दें और अगर पानी ज्यादा लग रहा है तो तेज आंच पर चाशनी पका लें।

  • इसे तेल गर्म करके धीमी आंच पर तले।

  • पेस्ट को अंदर से बाहर की तरफ डालते हुए गोल जलेबी बनेगी।

Post a Comment

0 Comments