Aloo Chips Recipe
पोटैटो चिप्स आप सभी ने खाए होंगे लेकिन कभी घर के बने चिप्स आपने कभी ट्राई किए हैं।
अधिकतर लोगों ने बाजार वाले चिप्स ही खाए होंगे देखने में भले ही आपको लगे कि यह घर पर बनाना मुश्किल है लेकिन यकीन मानिए इसे से सरल आलू की कोई रेसिपी नहीं मिलेगी आपको और थोड़े से आलू से आप अधिक मात्रा में चिप्स बना लेंगे।
जैसा की आप सभी जानते हैं चिप्स कितना टेस्टी लगता है खाने में शाम के नाश्ते में या सुबह की चाय के साथ आप कभी भी खाइए।
आपको हमेशा ही यह स्वादिष्ट लगेंगे और आपका मन नहीं भरेगा इन चिप्स से तो शुरू करते हैं।
आपको हमेशा ही यह स्वादिष्ट लगेंगे और आपका मन नहीं भरेगा इन चिप्स से तो शुरू करते हैं।
इसे बनाने की रेसिपी जिसको बनाना बहुत ही सरल है और चिप्स बनाने की सामग्री भी बहुत कम है सिर्फ आपको आलू ही लेना पड़ेगा और तलने के लिए तेल को शुरू करते हैं। क्रिस्पी आलू चिप्स बनाना।
आवश्यक सामग्री
- आलू - 250 ग्राम
- तेल - तलने के लिए
- नमक - छिड़काव के लिए
आलू चिप्स बनाने की विधि
- चिप्स बनाने के लिए आपको आलू लेना है फिर इन को छीलकर अच्छे से साफ कर लेना है।
- फिर आपको चिप्स काटने वाली मशीन से चिप्स काटने हैं।
- अगर आपके पास चिप्स काटने वाली मशीन नहीं है तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
- आप घर पर उपलब्ध रहने वाली चाकू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- आपको आलू के स्लाइस बहुत पतले पतले काटने होंगे आपके आलू में कुछ पानी छूट रहा है तो आपको वह पानी अलग कर देना है।
- एक साफ सूती कपड़े से चिप्स का पानी साफ करना है या फिर 10 से 15 मिनट के लिए सूती कपड़े में अलग-अलग करके सिर्फ रख दें
- फिर चिप्स का पानी सूती कपड़ा सोख लेगा और आपके चिप्स में अब पानी नहीं होगा। अब यह तले के लिए पूर्ण तरह तैयार हैं।
- अब आपको कढ़ाई में तेल गरम करना है और कढ़ाई में आपको चिप्स डालने हैं।
- अब आपको जब चिप्स कढ़ाई में डालने हैं तब आपको गैस तेज आंच पर रखनी है फिर धीमी कर देनी है और अब धीमी आंच पर चलाते हुए पकाने हैं।
- अब आप इन्हें बाहर निकाल ले और सारे चिप्स ऐसे ही तल ले। अब आप देखेंगे कि तले हुए चिप्स काफी क्रिस्पी हैं।
अब इन तले हुए चिप्स में नमक का छिड़काव करें और आप चाहे तो चाट मसाला या जो आपको अच्छा लगे ऊपर से डाल कर खा सकते हैं।
अब आपके क्रिस्पी आलू चिप्स रेडी हैं। आप इन्हें चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
यह ऐसे भी आप इन का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि आलू चिप्स वैसी ही इतनी स्वादिष्ट है कि बिना चाय के भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
बचे हुए चिप्स एयर टाइट डिब्बे में रख दें जिसे आप बाद में रखकर खा सकते हैं।
अब आपके क्रिस्पी आलू चिप्स रेडी हैं। आप इन्हें चाय के साथ सर्व कर सकते हैं।
यह ऐसे भी आप इन का लुत्फ उठा सकते हैं। क्योंकि आलू चिप्स वैसी ही इतनी स्वादिष्ट है कि बिना चाय के भी बहुत स्वादिष्ट लगते हैं।
बचे हुए चिप्स एयर टाइट डिब्बे में रख दें जिसे आप बाद में रखकर खा सकते हैं।
![]() |
| Chrisp Aloo Chips Recipe |
आलू चिप्स बनाते समय आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी है जिससे आप के चिप्स और ज्यादा क्रिस्पी बनेंगे।
चिप्स बनाने के कुछ टिप्स
- आपको आलू का पानी अच्छे से सुखा लेना है। इससे तेल की खपत कम होगी और चिप्स क्रिस्पी बनेंगे।
- चिप्स तेल में डालते समय तेज आंच रखनी है फिर धीमी आंच में पकाने हैं। इससे आपके चिप्स जलेंगे नहीं।


0 Comments