How to Make Soft Tandoori Roti on Tawa | तंदूरी रोटी रेसिपी

Tandoori Roti Recipe


Tandoori Roti



दोस्तों इंडियन ब्रेड की बात करें तो तंदूरी रोटी ही सबकी जुबान पर आती है। यह भारत में बहुत ही लोकप्रिय है।

इससे सभी खूब पसंद करते हैं। किसी भी शादी छोटे-मोटे समारोहों में यह अनिवार्य से ली जाती है। 

यह मैदे से बनी होती है यह खाने में नरम और मुलायम होती है। 

दोस्तों यह रोटी बाजार, रेस्टोरेंट और ढाबों पर आसानी से मिल जाती है। 

इसे ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाया जाता है। जैसे कि हम दम आलू, पालक पनीर, मटर पनीर, छोले, पनीर बटर मसाला। 

दोस्तों नान रोटी पनीर की किसी भी डिश के साथ खाने में बहुत ही शानदार टेस्ट देती हैं। दोस्तों नान रोटी बाजार में और शादी पार्टी में तंदूर में बनाई जाती है।

आप इसे घर पर ही बना सकते हैं और यह बिल्कुल तंदूर वाली रोटी जैसा ही टेस्ट देती है। 

जी हां दोस्तों हम यह रोटी को घर पर ही तवे पर बना सकते हैं दोस्तों आपने इसे शादी पार्टी में खाया होगा तो क्यों ना इसे घर पर ही बनाया जाए। 

आप इसे अपने बच्चों के टिफिन में कुछ नया रखने के लिए या वीकेंड पर कुछ नया ट्राई करने के लिए भी बना सकते हैं। 

यह बहुत ही कम सामग्री में और बहुत कम टाइम में बन जाती हैं।

तो आइए दोस्तों हम घर पर ही तवा पर यह रोटी बनाते हैं। आप इसे मक्खन के साथ लगा कर खाएंगे तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा।

आवश्यक सामग्री

  • मैदा - 2 कप
  • तेल - एक चम्मच 
  • चीनी - एक चम्मच 
  • नमक - आधा चम्मच 
  • बेकिंग - सोडा आधा चम्मच 
  • दही - आधा कप

आटा बनाने की विधि


  • तंदूरी नान रोटी का आटा बनाने के लिए हम एक बर्तन में मैदा लेंगे फिर इसमें बेकिंग सोडा तेल नमक और चीनी और दही मिलाएंगे।

  • अब इसे अच्छी तरह मिलाकर गुनगुने पानी से नरम आटा गूथ कर तैयार करेंगे। 

  • अब इस आटे को 5-6 घंटे के लिए थोड़ा सा तेल लगा कर रख देंगे। अब यह आटा नान बनाने के लिए बिल्कुल तैयार है।


Tandoori Roti Recipe in Hindi


 तंदूरी रोटी बनाने की विधि


  • सबसे पहले नींबू के साइज की लोई काट लें।अब इसे थोड़ा मोटा रोटी के साइज का बेलिए

  • अब एक हैंडल वाले तवे को गैस पर गरम कीजिए और उसे पानी डालकर सूती कपड़े से साफ करें अब तवे को तेज आंच पर गर्म कीजिए।

  • अब रोटी के एक तरफ थोड़ा सा पानी लगा दें। जिससे रोटी तवे पर चिपक जाए और अच्छी तरह से पक जाए रोटी के दूसरी तरफ कुछ भी नहीं लगाना है।

  • जब रोटी आधा मिनट तक पक जाए रोटी के जिस तरफ हमने पानी लगाया था तब रोटी को दूसरी तरफ से भी तक आएंगे। 

  • इसके लिए तवे का हैंडल पकड़कर तवे को हल्का सा आंच की तरफ झुका कर रोटी को दूसरी तरफ से भी पका लेंगे सारी रोटियां इसी तरह से पका लें।

  • अब रोटी पर मक्खन या देसी घी लगाएंगे आपकी तंदूरी रोटी सर्व करने के लिए तैयार है।


Naan Recipe



आप इसे मसालेदार ग्रेवी वाली सब्जी के साथ खाइए तब इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा 

आप खाने के साथ सलाद भी ले और आप रोटी पर थोड़ा सा हरा धनिया लगाकर सजा भी सकती है।

यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के मन को खूब भाता है और यह खाने में बहुत नरम और मुलायम होती है।

आप इसे बनाकर अपने बच्चों को खिलाइए यह सभी को बहुत पसंद आएगी और यह कम समय में झटपट बन जाती है। 

आशा कर रहे हैं कि आप इसे घर पर जरूर बनाएंगे और कमेंट में अपना अनुभव जरूर शेयर करें।

मुलायम रोटी बनाने के कुछ टिप्स 


  • इस रोटी के एक तरफ पानी लगाने से यह तवे पर चिपक जाती है और अच्छी तरह से पक जाती है।

  • तवा तंदूरी रोटी बनाने के लिए आप नॉनस्टिक तवा इस्तेमाल न करें इसके लिए आप लोहे का हैंडल वाला तवा इस्तेमाल करें इससे रोटी अच्छी बनेगी।


Post a Comment

0 Comments