तहरी रेसिपी

Tehri Recipe


दोस्तों चावल खाना बहुत से लोगों को बहुत पसंद होता है। वह चावल से बने पकवान ज्यादा पसंद करते हैं। 

आज हम अपने इन्हीं दोस्तों के लिए चावल से बनने वाला व्यंजन लेकर आए हैं।

दोस्तों अगर आपको चावल खाने में पसंद है तो यह रेसिपी आपके लिए ही है।

दोस्तों भारत में चावल की रेसिपी बहुत पसंद की जाती है। यह झटपट से बनने वाला व्यंजन है। खाने में बहुत ही चटपटा और नरम होता है।

दोस्तों दोपहर के भोजन में गरमागरम तहरी खाने में बहुत ही लाजवाब होती है। 

दोस्तों सर्दियों में हरी मटर बाजार में उपलब्ध होती है तो दोस्तों इसमें हरी मटर डालकर खाने से यह बहुत ही टेस्टी लगती है।

इसमें मुख्य रूप से चावल होता है और इसमें आलू और सोयाबीन और हरी मटर डालकर बनाते हैं।

दोस्तों यह खाने में बहुत ही हल्का टेस्टी और शानदार व्यंजन होता है।

दोस्तो, आप इसमें अपनी मनपसंद के वेजिटेबल डाल कर खा सकते हैं।

जी हां दोस्तों आप इसमें गोभी, शिमला, मिर्च, गाजर और बीस भी डाल कर खा सकते हैं। 

दोस्तों इस में पनीर डालकर बनाने से इसका टेस्ट दोगुना हो जाता है और यह खाने में बहुत स्वादिष्ट हो जाती है।

दोस्तों पनीर तो सभी को बहुत पसंद होता है। पनीर से बने हुए पकवान लाजवाब होते हैं। तो दोस्तों आप इसे जरूर घर पर ट्राई करें।

जो भी वेजिटेबल आपको पसंद हो या जो भी सामग्री आपके घर पर उपलब्ध हो आप उसका इस्तेमाल करके इसे बनाए।

दोस्तों भारत में कई तरह के भंडारों में प्रसाद के रूप में भी यह बांटी जाती है।

दोस्तों आप इसे अपने टेस्ट के अनुसार चटपटी या तीखी और मसालेदार बना सकते हैं तो चलिए शुरू करते हैं रेसिपी बनाना



आवश्यक सामग्री

  • चावल - एक कटोरी
  • आलू - दो मीडियम साइज
  • सोयाबीन - एक कप
  • मटर - एक कप
  • शिमला मिर्च - एक कप
  • गोभी - एक कप
  • जीरा - आधा चम्मच
  • प्याज - एक मीडियम साइज बारीक कटा हुआ
  • अदरक - एक छोटा पीस बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर - एक मीडियम साइज बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चम्मच
  • धनिया पाउडर - एक चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चम्मच
  • तेजपत्ता - दो
  • काली मिर्च - पांच से छह दाने
  • हरी मिर्च - 4 से 5
  • हरा धनिया - एक कप बारीक कटा हुआ
  • नींबू का रस - एक चम्मच
  • तेल - दो चम्मच
  • नमक - स्वाद अनुसार
  • पानी - एक ग्लास


तहरी बनाने की विधि


  • दोस्तो सबसे पहले शिमला मिर्च और गोभी को अच्छी तरह से धोकर काट ले।

  • अब आलू मीडियम साइज के काट ले।

  • दोस्तों चावल को अच्छी तरह से साफ करके धो लें।

  • दोस्तों एक बर्तन में सोयाबीन 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।

  • अब सोयाबीन का सारा पानी हाथ से दबाकर निचोड़ लें।

  • अब एक पैन में तेल गर्म करें और तेल में सोयाबीन डालकर हल्की ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।

  • अब सोयाबीन एक प्लेट में निकाल ले।

  • अब एक कुकर में तेज आंच पर तेल गर्म करें।

  • अब तेल में जीरा, तेजपत्ता और काली मिर्च डालें।

  • अब तेल में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालें।

  • अब तेल में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं।

  • अब इसमें सभी वेजिटेबल गोभी, आलू, मटर, फ्राई किए हुए सोयाबीन और शिमला मिर्च मिलाएं।

  • अब इसमें चावल डालकर अच्छे से मिलाएं।

  • अब इसमें नींबू का रस और एक ग्लास पानी मिलाएं।

  • अब इसमें स्वाद अनुसार नमक मिलाकर अच्छे से चलाएं।

  • अब तेज आंच पर इसे 1 सीटी आने तक पकाएं।

  • दोस्तों तहरी 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है।

  • कुकर का प्रेशर खत्म होने तक का इंतजार करें।

  • अब इसे हल्के हाथों से चलाएं और इसमें हरा धनिया कटा हुआ मिलाएं।

  • दोस्तों तहरी गरमा-गरम सर्व करने के लिए तैयार है।


आप इसे सलाद के साथ खाएं। सलाद में आप प्याज हरी मिर्च और खीरा ले सकते हैं। 
दोस्तों आप के साथ दही या रायता भी ले सकते हैं। 


Tehri Recipe In Hindi


तहरी बनाने के कुछ सुझाव

  • नींबू का रस डालने से चावल अलग अलग और खिले खिले रहेंगे ।

  • सोयाबीन फ्राई करने के बाद पानी में डालने से वह बहुत मुलायम हो जाएंगे।

  • इसमें आप दही भी डाल सकते हैं।